देश की खबरें | डोंबिवली में प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरी महिला को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिरी 28 वर्षीय एक महिला चमत्कारिक रूप से बच गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे(महाराष्ट्र), दो सितंबर ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में गिरी 28 वर्षीय एक महिला चमत्कारिक रूप से बच गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला के गिरने के तुरंत बाद यात्रियों ने मोटरमैन को सूचित किया और आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया।

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 8:50 बजे व्यस्त समय के दौरान तब घटी जब मानसी कीर (महिला) उपनगरीय ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी।

रेलवे पुलिस निरीक्षक किरण उंद्रे ने बताया,‘‘उप स्टेशन अधिकारी अनिमेष कुमार और रेलवे सुरक्षा बल की सदस्य भावना सिंह ने यात्रियों के साथ मिलकर 15-20 मिनट तक चले बचाव अभियान में कीर को पटरियों से बाहर निकाला। कुछ यात्री ट्रेन का भार कम करने के लिए कुछ डिब्बों से उतर गए ताकि बचाव कार्य तेजी से हो सके।’’

उंद्रे ने बताया कि महिला को केवल मामूली खरोंचे आई हैं और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड