देश की खबरें | नशीला पदार्थ मिला कर महिला के साथ दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने परिचित व्यक्ति के खिलाफ नशीला पेय पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

जयपुर, 28 नवंबर जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने परिचित व्यक्ति के खिलाफ नशीला पेय पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहारी निवासी विवाहिता (25) ने रविवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके आरोपी ने उसे नशीला शीतलपेय पिलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया और उसी वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आरोपी की बात नहीं मानने पर उसने अश्लील वीडियो उसके पति को भेजकर इसे वायरल करने की धमकी दी ।

पुलिस ने बताया पीडि़ता अपने पति और बच्चों के साथ विद्याधर नगर में रहती है, तथा आरोपी देव कुमार साह उर्फ बचन कुमार साह उसका परिचित है।

प्राथमिकी के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 17 जून की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 384 और 67 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\