देश की खबरें | दिल्ली के महरौली इलाके में एक महिला मृत पाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के महरौली इलाके में बुधवार को एक महिला अपने घर में मृत पाई गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली के महरौली इलाके में बुधवार को एक महिला अपने घर में मृत पाई गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला का पति अवधेश कुमार एक मिठाई की दुकान पर काम करता है और बुधवार को जब वह काम से महरौली के छत्तरपुर पहाड़ी इलाके में स्थित अपने किराए के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई थी और उसके सिर से खून बह रहा था।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने बताया कि महरौली पुलिस थाने में मंगलवार की रात लगभग दो बजकर 45 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आया, जिसमें अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बेहोश की हालत में है और उसके सिर से खून बह रहा है।

अवधेश और महिला की छह साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। दो दिन पहले ही परिवार छत्तरपुर पहाड़ी स्थित किराए के मकान में रहने आया था।

पुलिस ने बताया कि अवधेश का दावा है कि उसकी पत्नी को किसी ने बुरी तरह से पीटा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इसकी विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\