देश की खबरें | झारखंड के पलामू में महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में बदमाशों ने एक दंपती को गोली मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मेदिनीनगर (झारखंड), छह अप्रैल झारखंड के पलामू जिले में बदमाशों ने एक दंपती को गोली मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात कजरी गांव में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दंपति के घर में अचानक बदमाश घुस गए और गोलीबारी कर दी, जिससे बबीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के पति राम सिंह को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन हमले के पीछे का इरादा विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।’’

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड