देश की खबरें | बलिया में घरेलू विवाद में महिला ने अपने नौ माह के बच्‍चे की हत्‍या की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्‍यालय के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपने मायके में रह रही एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते कथित रूप से छत से नीचे फेंक कर अपने ही नौ माह के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलिया, 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्‍यालय के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अपने मायके में रह रही एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते कथित रूप से छत से नीचे फेंक कर अपने ही नौ माह के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में अंजू देवी नामक महिला ने अपने नौ माह के बच्चे को दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में बच्चे की नानी शोभा देवी की तहरीर पर अंजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने बताया कि अंजू देवी ने पारिवारिक विवाद के बाद यह कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार अंजू देवी ने प्रेम विवाह किया था और वह पिछले दो वर्ष से अपनी मां के साथ मायके में ही रह रही थी। अंजू की बड़ी बहन मनीषा भी मायके में पिछले करीब दो माह से रह रही है। शनिवार को अंजू और उसकी बड़ी बहन मनीषा के बीच घरेलू काम को लेकर विवाद हुआ। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर