दुर्ग में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित

रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि महिला का नमूना जांच के लिए एम्स भेजा गया था। आज महिला में संक्रमण की पुष्टि की गई।

जमात

रायपुर, पांच मई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 26 वर्षीय एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, राज्य में इस मामले के साथ ही अब तक 59 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।

रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि महिला का नमूना जांच के लिए एम्स भेजा गया था। आज महिला में संक्रमण की पुष्टि की गई।

अधिकारियों ने बताया कि महिला को एम्स रायपुर में भर्ती कराया जा रहा है। एम्स रायपुर में वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें एम्स का एक नर्सिंग ऑफिसर भी शामिल है।

दुर्ग जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन को जानकारी मिली है कि महिला अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ पिछले दिनों एक मालवाहक वाहन में सवार होकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भिलाई पहुंची थी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके बच्चे के यहां पहुंचने के बाद पृथक-वास में रखा गया था और उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं उसके बच्चे की रिपोर्ट ठीक आई है।

छत्तीसगढ़ में अभी तक 59 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिनमें से 36 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में वर्तमान में 23 मरीज हैं।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश