देश की खबरें | भिवंडी में ट्रक की चपेट में आई महिला, बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अस्पताल के बाहर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अस्पताल के बाहर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार को भिवंडी शहर में इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल के मुख्य द्वार के पास हुई।

निजामपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शांतिनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता सोनी बानो अस्पताल में अपने भाई का ईलाज कराने आई थी। अपने चार वर्षीय रिश्तेदार के साथ सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि लड़के को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जांच जारी है और हम सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\