देश की खबरें | फडणवीस के कार्यालय के बाहर लगी उनकी ‘नेम प्लेट’ को एक महिला ने तोड़ा, पुलिस तलाश में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रालय स्थित कार्यालय के बाहर लगी उनकी ‘नेमप्लेट’ को एक महिला ने कथित तौर पर तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने उस महिला की तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 सितंबर दक्षिण मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रालय स्थित कार्यालय के बाहर लगी उनकी ‘नेमप्लेट’ को एक महिला ने कथित तौर पर तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने उस महिला की तलाश शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम सढ़े छह बजे के बाद की है जब महिला ने ‘नेम प्लेट’ उठायी और वहां से जाने से पहले उसे फर्श पर पटक दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस के पास गृह विभाग भी है। वह इसके पहले वर्ष 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने वैध प्रवेश पास के बिना मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में प्रवेश किया। अब तक की गई जांच के अनुसार महिला ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह अपना बैग सचिवालय परिसर के अंदर भूल गई है और वह उसे लेना चाहती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत में प्रवेश करने के बाद वह महिला उपमुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में पहुंची जहां उसने बाहर लगी उनकी ‘नेम प्लेट’ को उठाया और उसे फर्श पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह मंत्रालय से बाहर चली गई।’’

उन्होंने बताया कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और इस संबंध में मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड