देश की खबरें | लगातार 20 साल से चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व करने के लिए मोदी को बधाइयों का तांता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक लगातार 20वें साल चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व करने के लिए बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक लगातार 20वें साल चुनी हुई सरकारों का नेतृत्व करने के लिए बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की।

आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से जारी हुई 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि के लिए जहां प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘सार्वजनिक पद पर 19 वर्ष पूरे करने पर कैबिनेट बैठक में आज प्रधानमंत्री जी को बधाई दी गई।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनाव से पहले BJP को तीसरा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया LJP में शामिल.

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कई चुनौतीपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है एवं कई लंबित योजनाएं पूरी की हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने सामान्य लोगों के जीवन का स्तर बढ़ाया है। आवास, बिजली, गैस, आयुष्मान भारत, बैंक खाता, पानी जैसी अनेक सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई और लोक कल्याण का नया मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सुशासन में अनेक नई पहल की तथा देश को एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी।’’

जावड़ेकर ने कहा कि सुरक्षा के साथ समझौता न करते हुए भी उन्होंने सभी देशों से अच्छे और मजबूत संबंध बनाए और तरक्की के लिए बुनियादी सुधार किया।’’

मोदी को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अपनी दूरदर्शी सोच से वह ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त, आधुनिक व आत्मनिर्भर हो।

शाह ने एक बयान में कहा कि 2001 में आज ही के दिन देशहित और जन सेवा में समर्पित एक ऐसे सफर की उन्होंने शुरुआत की थी जिसमें वह नित नए आयाम स्थापित करते गए।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी के विचारों, दूरदृष्टि व करिश्माई व्यक्तित्व से प्रेरित हर भारतवासी आज भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए अग्रसर है। उनके असाधारण नेतृत्व व मार्गदर्शन में राष्ट्र कल्याण के प्रति काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।’’

उन्होंने कहा कि अगर कोई सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ सकता है तो वह नरेंद्र मोदी हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘भारत के राजनीतिक इतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से, हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान।’’

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि तब से हर बार वह पिछली जीत से बड़ी जीत और पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन हासिल करते रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सरकार के मुखिया के रूप में मोदी द्वारा पिछले 19 साल के दौरान की कई प्रमुख योजनाओं का विस्तार से ब्योरा जारी किया।

पार्टी ने कहा कि चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा हो या विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में, मोदी लोगों के कल्याण के लिए हमेशा एक योद्धा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘‘समर्पण, दूरदृष्टि और नि:स्वार्थ भाव से 20 साल से मानवता और मां भारती की सेवा’’ करने के लिए मोदी को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए और साल 2001 से लगातार 20 साल तक लोगों की सेवा करने वाले विश्व के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी को ढेर सारी शुभकामनाएं।’’

भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 6941 दिन पूरे किए हैं। ऐसा निष्कलंक कार्यकाल कम ही देखा गया है। अपनी चिंता किए बगैर उन्होंने जन कल्याण को प्राथमिकता दी। हमेशा देश की संप्रभुता और गौरव को अखंड रखा।’’

पिछले महीने 70 साल पूरा करने वाले मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया। कई वर्षों तक वह संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2001 में उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

इसके बाद मोदी ने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इससे भी बड़ी विजय भाजपा को उनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड