Chhath Mahaparv: छठ पूजा के मुद्दे पर आप और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध, सांसद मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल को कहा- 'नमकहराम'

दिल्ली में आप और बीजेपी के बीच बुधवार को छठ पूजा को लेकर वाकयुद्ध हुआ. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए 'नमकहराम' कहा. तिवारी ने एक ट्वीट में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में 24 घंटे शराब परोसने की अनुमति दी गई लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ भी छठ की अनुमति नहीं दी गई.

मनोज तिवारी और अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 19 नवंबर: दिल्ली में आप और बीजेपी के बीच बुधवार को छठ पूजा को लेकर वाकयुद्ध हुआ. बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwali) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगाने के लिए 'नमकहराम' कहा. तिवारी ने एक ट्वीट में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में 24 घंटे शराब परोसने की अनुमति दी गई लेकिन कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ भी छठ की अनुमति नहीं दी गई. सांसद एवं दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रमुख तिवारी ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर रोक को लेकर मुख्यमंत्री को 'नमकहराम' कहा, जिसके जवाब में आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी शासित गुजरात और हरियाणा में भी पूजा पर रोक लगायी गई है और उन्होंने इन राज्यों को लेकर चुप्पी पर तिवारी से सवाल किया.

तिवारी ने कहा, "केजरीवाल एक ऐसे 'नमकहराम' मुख्यमंत्री हैं. वह कोविड-19 सावधानियों का पालन करते हुए भी छठ की अनुमति नहीं देते हैं और इस पर केंद्र के दिशानिर्देश लेने का नाटक करते हैं. हमें बताएं कि चौबीस घंटे शराब परोसने में किन दिशानिर्देशों का पालन किया गया." उन्होंने कहा, "दिल्ली में छठ पूजा पर पूर्ण रोक अरविंद केजरीवाल सरकार का एक पूर्वांचल विरोधी कदम है. केजरीवाल को उत्तर प्रदेश सरकार से सीखना चाहिए, जिसने रोक नहीं लगायी, बल्कि लोगों से अनुरोध किया."

यह भी पढ़ें: Chhath Mahaparv: उत्तर प्रदेश में छठ पूजा को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश

गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए पाठक ने ट्वीट किया, "मनोज तिवारी, क्या योगी, खट्टर और विजय रूपाणी को भी 'नमकहराम' कहा जाएगा? शर्म की बात है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल एक सांसद द्वारा किया जा रहा है." आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा, "आप तब चुप रहते हैं जब पूर्वांचलियों को बीजेपी शासित राज्यों में पीटा जाता है, लेकिन छठ पूजा पर आप ओछी राजनीति कर रहे हैं. गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पूजा पर रोक लगायी गई है. दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर रोक लगायी है. आप उनसे अनुमति लीजिये. मैं अरविंद केजरीवाल से बात करूंगा."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में स्पिनरों को मिल सकती है मदद, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

Zimbabwe vs South Africa,  T20 World Cup 2026 51st Match Prediction: सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, सम्मान के लिए उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 51st Match Preview: आज जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\