देश की खबरें | पुणे के पास कर्मचारियों को दफ्तर ले जा रहे वाहन में आग लगी, चार लोगों की मौत, पांच झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के पास बुधवार सुबह एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में आग लग गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे, 19 मार्च पुणे के पास बुधवार सुबह एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में आग लग गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मिनीबस के पिछले हिस्से का आपातकालीन निकास द्वार नहीं खुलने के कारण इतनी संख्या में लोग हताहत हो गए।

उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे पिंपरी चिंचवड इलाके के हिंजवडी में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के समय संबंधित वाहन ‘व्योम ग्राफिक्स’ के 12 कर्मचारियों को वारजे से हिंजवडी ले जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि जब वाहन ‘डसॉल्ट सिस्टम्स’ के पास पहुंचा तो ब्रेक के पास आग लग गई।

हिंजवडी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने कहा कि आग फैलने के बाद चालक ने वाहन की गति धीमी कर दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘खतरे को भांपते हुए चार कर्मचारी तुरंत मिनीबस से कूद गए। वाहन के पीछे बैठे लोगों ने आपातकालीन निकास द्वार से भागने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि निकास द्वार नहीं खुलने से कुछ कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए। उनमें से चार की जलकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए।’’

हिंजवडी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड ने बताया कि शवों को वाहन से निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू