देश की खबरें | मध्यप्रदेश के खंडवा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आदिवासी महिला की मौत हो गई, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

खंडवा, 25 मई मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील में रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को बुरी तरह पीटा गया और खून बहने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘खंडवा जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट में आगे के विवरण का खुलासा किया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं और वह तथा आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय से हैं।

पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी शुक्रवार को एक शादी में शामिल हुए थे और फिर पीड़िता के परिवार वाले उसे शनिवार सुबह आरोपी पुरुषों में से एक के घर से घर ले आए।

रघुवंशी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जब इस नृशंस अपराध को अंजाम दिया तो वे नशे में धुत थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त