जरुरी जानकारी | स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और बरसात के मौसम की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन तेल सहित विभिन्न तेल-तिलहनों के भाव तेजी के रुझान के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और बरसात के मौसम की मांग बढ़ने के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन तेल सहित विभिन्न तेल-तिलहनों के भाव तेजी के रुझान के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज पूर्ववत रहा जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी रही। मलेशिया के बाजार में आई इस तेजी का असर बाकी तेल-तिलहनों पर भी हुआ और स्थानीय कारोबार में तेल-तिलहनों के भाव सुधार के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि विदेशों में सोयाबीन के भाव ऊंचा होने से यहां सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज के भाव में 50-50 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट आई। जबकि बेपड़ता कारोबार की वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। मलेशिया में तेजी की वजह से भी सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दिखा।

तेल उद्योग के प्रमुख संगठन साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने सरकार से रिफाइंड खाद्य तेल के आयात के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है और उसका कहना है कि पामोलीन के आयात से घरेलू रिफायनिंग कंपनियों और तिलहन उत्पादक किसानों को काफी नुकसान होगा।

सूत्रों ने कहा कि सहकारी संस्था हाफेड को सरसों की खरीद कर स्टॉक रखना चाहिये जिससे उसकी पेराई मिलें भी चलेंगी और आगामी फसल बुवाई के समय के लिए बीज का इंतजाम रहेगा।

उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआत के साथ सरसों की मांग निरंतर बढ़ेगी और त्योहारों के मद्देनजर इसकी किल्लत हो सकती है। ऐसे में इस स्थिति को ध्यान में रखकर जरूरी तैयारी की जानी चाहिये। जाड़े में तो वैसे भी सरसों की मांग अधिक होती है। सरसों का अगर थोड़ा बहुत स्टॉक है तो वह किसानों के पास है। मंडियों में इसकी आवक कम है। तेल मिलों और व्यापारियों के पास इसका स्टॉक नहीं के बराबर है। इस कमी की वजह से आगरा, सलोनी, कोटा में सरसों तिलहन के दाम 7,800 रुपये से बढ़ाकर 7,900 रुपये क्विन्टल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मूंगफली तेल-तिलहनों के भाव यथावत बंद हुए जबकि स्थानीय खपत की मांग होने से बिनौला में सुधार आया। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी को देखते हुए सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें भी सुधार के साथ बंद हुईं।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,480 - 7,530 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,645 - 5,790 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,900 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,140 - 2,270 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,410 -2,460 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,510 - 2,620 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,400 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,100 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,100 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,450 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,550 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,430 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,775 - 7,825, सोयाबीन लूज 7,670 - 7,770 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड