ताजा खबरें | संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से अफ्रीका में शांति अभियानों में कुल 143 भारतीय सैनिकों की मौत हुई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से अफ्रीका में शांति अभियानों में ड्यूटी के दौरान कुल 143 भारतीय सैनिकों की मौत हुई है।

नयी दिल्ली, दो फरवरी सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से अफ्रीका में शांति अभियानों में ड्यूटी के दौरान कुल 143 भारतीय सैनिकों की मौत हुई है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के दौरान कुल 35 महिला सैनिकों की मौत हो गई।

मुरलीधरन ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि अपनी ‘‘पड़ोस प्रथम’’ नीति के तहत भारत श्रीलंका को उसके आर्थिक विकास में सहायता प्रदान करने के साथ ही उसकी आर्थिक चुनौतियों पर काबू पाने में भी सहायता करता है।

उन्होंने कहा कि भारत ने जनवरी, 2022 में दक्षेस कार्य ढांचे के तहत श्रीलंका को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मुद्रा विनिमय संबंधी सहायता प्रदान की है।

मुरलीधरन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने व्यापक भारतीय सहायता के हिस्से के तौर पर चावल, दूध पाउडर और 1.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य की दवाइयों का योगदान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\