देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के भदोही में पुलिस दल पर हमले के मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 11 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक विवाह समारोह में शराब पीकर अराजकता फैलाये जाने की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला करने के मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भदोही, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक विवाह समारोह में शराब पीकर अराजकता फैलाये जाने की सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला करने के मामले में तीन महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को वाराणसी के चौबेपुर से भदोही के महजूदा गांव की चौहान बस्ती में आई एक बारात में वर और वधु पक्ष के लोगों द्वारा शराब पीकर मारपीट और हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शराब के नशे में कई लोग सड़क पर इधर-उधर लेटे मिले।

उन्होंने बताया, “पुलिस टीम ने जब उन लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की तो उन्होंने शोर मचाते हुए कहा कि पुलिस उनसे मारपीट कर रही है। इस पर वर वधु पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिस दल पर हमला करके तीनों पुलिसकर्मियों राधेश्याम, विकास और अवधेश पाठक की पिटाई शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा, “भीड़ से घिरे तीनों पुलिस कर्मियों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो भीड़ ने लाठियों से प्रहार कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिये और कुछ देर तक पीछा करते हुए पथराव किया। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 10 नामजद तथा 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया और रविवार तक तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड