देश की खबरें | चावल मिल प्रतिनिधि से रिश्वत लेने के आरोप में ठाणे का एक क्लर्क गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिला आपूर्ति कार्यालय में 50 वर्षीय क्लर्क को चावल मिल के एक प्रतिनिधि से 2,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे (महाराष्ट्र), नौ अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे जिला आपूर्ति कार्यालय में 50 वर्षीय क्लर्क को चावल मिल के एक प्रतिनिधि से 2,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि शिकायतकर्ता विभिन्न स्रोतों से प्राप्त चावल को पॉलिश करने और फिर उसे वितरकों को आपूर्ति करने का काम करता था।

इसमें बताया गया है कि प्रसंस्कृत चावल की आपूर्ति से पहले इसका निरीक्षण जिला आपूर्ति कार्यालय के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। आरोपी की पहचान संतोष प्रधान के रूप में हुई है, जो प्रसंस्कृत चावल का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में से एक है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी ने चावल मिल प्रतिनिधि से प्रसंस्कृत चावल को गोदामों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र दिए जाने के बदले में कथित तौर पर 5,000 रुपये मांगे।

भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने कहा कि चावल मिल प्रतिनिधि ने एसीबी की ठाणे इकाई में शिकायत दर्ज कराई, जिसने मंगलवार को कलेक्टरेट परिसर में स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय में आरोपी को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी