देश की खबरें | कौशांबी में पांच वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार 13 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी (उप्र) 20 मई कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार 13 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमराज मीणा ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना 12 मई की है। उन्होंने बताया कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसी के रिश्तेदार 13 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया।

मीणा ने बताया कि उस समय पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। तब मामले में आरोपी किशोर के परिजनों पर धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई थी।

मीणा ने बताया कि पीड़िता तथा आरोपी के माता-पिता आपस में सगे रिश्तेदार हैं और उस समय पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में नहीं आई थी।

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला अस्पताल मैं जांच के बाद दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी किशोर के विरुद्ध 376 के तहत मामला दर्ज कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई।

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का मेडिकल परीक्षण तथा इलाज कराया जा रहा है। इलाज के बाद उसका बयान भी कराया जाएगा। मीणा ने कहा कि अगर मामले में कार्यवाही करने में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई है, तो उसकी जांच होगी। यह जांच अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी