देश की खबरें | आगरा में एक किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के सदर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र), 22 अगस्त आगरा के सदर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके अनुसार किशोरी एक दुकान से सामान लेने गई थी और जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की दी।

पुलिस का कहना है कि परिजन किशोरी की तलाश करते हुए मैरिज होम पहुंच गए, उन्हें आते देख युवक मैरिज होम से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक आरोप है कि किशोरी को युवक धमकी देकर पास के ही एक मैरिज होम में ले गया और वहां उसने उसके साथ बलात्कार किया।

एसीपी (सदर) डॉ.सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ गलत काम करने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये।

शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फतेहपुरसीकरी का रहने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी