देश की खबरें | जोधपुर पुलिस की एक टीम बर्खास्त मंत्री गुढ़ा के आवास पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जोधपुर के पीपाड़ थाने में पॉक्सो कानून के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में जोधपुर पुलिस की एक टीम बृहस्पतिवार को राजस्थान मंत्रिपरिषद से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा के जयपुर स्थित आवास पर पहुंची।

जोधपुर/जयपुर, तीन अगस्त जोधपुर के पीपाड़ थाने में पॉक्सो कानून के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में जोधपुर पुलिस की एक टीम बृहस्पतिवार को राजस्थान मंत्रिपरिषद से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा के जयपुर स्थित आवास पर पहुंची।

पीपाड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में दल दो आरोपियों के साथ घटना स्थल की पुष्टि के लिए आज गुढ़ा के आवास पर पहुंचे।

जोधपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेंद्र यादव ने जोधपुर में संवाददाताओं को बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के बाद पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की को 26 जुलाई को बीकानेर के रहने वाले दो आरोपियों के साथ हरियाणा के अंबाला से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि राजेंद्र गुढ़ा के आधिकारिक आवास का एक गार्ड रूम या रेस्ट रूम उन स्थानों में से एक है, जहां उसे लड़की के साथ बलात्कार हुआ था।

उन्होंने बताया, “हमारी टीम घटनास्थल की पुष्टि करने के लिए आरोपी को लेकर जयपुर गई थी। यह आवास पर एक गार्ड रूम या विश्रामगृह जैसा स्थान था। जांच चल रही है।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी गुढ़ा के परिचित नहीं हैं। संभावना है कि आरोपी वहां काम करने वाले किसी व्यक्ति के माध्यम से आवास पर गया था।

मामले की आगे जांच की जा रही है।

गुढ़ा की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

उन्हें हाल ही में कानून एवं व्यवस्था को लेकर विधानसभा में राज्य सरकार को घेरने के लिए मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\