देश की खबरें | पुलिस बस की चपेट में आकर दोपहिया वाहन पर सवार छात्रा की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को पुलिस विभाग की बस की चपेट में आकर दोपहिया वाहन पर सवार नौवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि इस पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देवघर, नौ फरवरी झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को पुलिस विभाग की बस की चपेट में आकर दोपहिया वाहन पर सवार नौवीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि इस पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब आठ बजे टाउन थाना क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास हुआ। कैस्टेयर टाउन में स्थित यह स्कूल झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 250 किलोमीटर दूर है।

देवघर के उपायुक्त (डीसी) विशाल सागर ने कहा कि जब एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन पर तीन विद्यार्थियों को स्कूल ले जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।

उपायुक्त (डीसी) विशाल सागर ने कहा, ‘‘ दोपहिया वाहन को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। बस जेएपी (झारखंड सशस्त्र पुलिस) की बतायी गयी है। दुर्भाग्यवश, इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि घायल हुए दो अन्य छात्रों का यहां इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के अन्य तथ्य जुटाए जा रहे हैं। हम इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे। ’’

इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और बस में तोड़फोड़ की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर हल्का लाठीचार्ज भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट