देश की खबरें | आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा एक छात्र छात्रावास फांसी पर लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 वर्षीय एक विद्यार्थी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ जनवरी राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 वर्षीय एक विद्यार्थी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि छात्रावास मालिक द्वारा छात्र के फांसी पर लटके होने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया हरियाणा के महेंद्रगढ़ के छात्र नीरज जाट (19) दो साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था और उसने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली।

सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार परिवार के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक नीरज राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजीडेंसी में छात्रावास में रहता था। छात्रावास के एक कर्मी ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था।

कोटा में 2025 में किसी विद्यार्थी के आत्महत्या कर लेने का पहला मामला है।

नीरज के पिता ने संवाददाताओं को बताया,‘‘ मेरा बच्चा ‘एलन कोचिंग’ में दो साल से ‘जेईई मेन’ की तैयारी कर रहा था। वह शुरू से ही इसी छात्रावास में रहता था। उसे कोई तनाव नहीं था।’’

उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रावास के कमरे में पंखे में ‘हैंगिंग डिवाइस’ भी लगी हुई तो उनके बेटा फांसी पर कैसे लटका पाया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड