देश की खबरें | मराठी बोलने को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र पर हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई के वाशी इलाके में 20 वर्षीय छात्र पर हॉकी स्टिक से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्र से आरोपियों ने मराठी में बात करने को कहा था जिसकी वजह से उनके बीच बहस हुई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 23 जुलाई नवी मुंबई के वाशी इलाके में 20 वर्षीय छात्र पर हॉकी स्टिक से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्र से आरोपियों ने मराठी में बात करने को कहा था जिसकी वजह से उनके बीच बहस हुई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे वाशी के एक कॉलेज के बाहर हुई।

उन्होंने बताया कि ऐरोली के पावने गांव निवासी पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

वाशी पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब फैजान नाइक नामक एक आरोपी ने मराठी में बात किए जाने पर आपत्ति जताई। बहस इतनी बढ़ गई कि नाइक और तीन अन्य ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी ने पीड़ित के सिर पर हॉकी स्टिक से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अन्य आरोपियों ने भी उसका साथ दिया और उसे लात-घूंसों से पीटा। आरोपियों ने पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित घटनास्थल पर ही खून से लथपथ हो गया।’’

अधिकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118 (1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 351 (2) और 351 (3) (आपराधिक धमकी), धारा 3 (5) (सामान्य इरादा) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई गई है और उसका बयान दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO