देश की खबरें | चेन्नई में वायुसेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, मरीना के आसमान में दिखा मनमोहक नजारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों ने स्थानीय मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया। ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल सहित भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों का रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया।

चेन्नई, छह अक्टूबर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों ने स्थानीय मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया। ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल सहित भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों का रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया।

लड़ाकू विमानों के रोमांचकारी प्रदर्शन का नजारा देखने के लिए दर्शक पूर्वाह्न 11 बजे से ही मरीना बीच पर एकत्र होने लगे थे, जिनमें से कई ने खुद को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए अपने हाथों में छाते ले रखे थे।

प्रदर्शन की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो के उस साहसिक कौशल के प्रदर्शन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने बंधक को मुक्त कराने का एक मॉक अभियान प्रदर्शित किया।

लाइटहाउस और चेन्नई बंदरगाह के बीच मरीना पर आयोजित 92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के विभिन्न मंत्री, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साफ आसमान के कारण भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा किए गए लोमहर्षक हवाई शो का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। रेतीले समुद्र तट पर एकत्र हुए लोगों ने दोपहर एक बजे शो के अंत में भारतीय वायुसेना के विमानों से हवाई फोटोग्राफी के लिए अपने छाते दिखाए।

हवाई प्रदर्शन में लगभग 72 विमानों ने भाग लिया, जिसे 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा।

सुपरसोनिक लड़ाकू विमान राफेल समेत करीब 50 लड़ाकू विमानों ने एक साथ मिलकर आसमान में विभिन्न रंगों की चमक बिखेरी। डकोटा और हार्वर्ड, तेजस, एसयू-30 और सारंग ने भी हवाई सलामी में हिस्सा लिया। सुखोई एसयू-30 ने भी अपने करतब दिखाए।

देश का गौरव और स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक तेजस एवं हेलीकॉप्टर प्रचंड ने भी 21 साल के अंतराल के बाद चेन्नई में आयोजित हवाई प्रदर्शन में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट