देश की खबरें | महराजगंज में एक तस्कर गिरफ्तार, 35 लाख रुपये की स्मैक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महराजगंज जिले में नेपाल के सीमावर्ती सोनौली इलाके में बृहस्पतिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में एक तस्कर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 35 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की गई।

महराजगंज (उप्र), तीन जुलाई महराजगंज जिले में नेपाल के सीमावर्ती सोनौली इलाके में बृहस्पतिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में एक तस्कर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 35 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोनौली थाना क्षेत्र के डंडा पुल पर निरीक्षण के दौरान एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली।

इस दौरान उसके कब्जे से 23 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर की पहचान महराजगंज निवासी शाह आलम अंसारी के रूप में हुई है।

उसके पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बतायी जाती है। वह भारत से नेपाल जा रहा था।

त्रिपाठी के मुताबिक, अंसारी ने पूछताछ में बताया कि वह इलाके में मादक पदार्थों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है और वह बेचने के लिये स्मैक ले जा रहा था।

उन्होंने बताया कि अंसारी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू