देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के वर्धमान में देसी बम फटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के वर्धमान शहर में सोमवार को देसी बम फटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वर्धमान (पश्चिम बंगाल), 22 मार्च पश्चिम बंगाल के वर्धमान शहर में सोमवार को देसी बम फटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ''घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे शहर के सुभाषपल्ली इलाके में हुई।''

वर्धमान के प्रभारी निरीक्षक पिंटू साहा ने कहा कि शेख अफरोज (सात) और शेख इब्राहिम (नौ) अपने घर के निकट खेल रहे थे, तभी वे एक थैले से टकरा गए, जिसमें देसी बम रखे हुए थे और बम फट गए।

उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। दो लड़के उन्हें वर्धमान राजकीय कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां अफरोज को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इब्राहिम का इलाज चल रहा है। बम दस्ते को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच शुरू हो चुकी है।

चुनाव से पहले धमाका होने से इलाके में तनाव पैदा हो गया है।

अफरोज के चाचा शेख फिरोज ने 'पीटीआई-' से कहा कि इलाके के बच्चे हर रोज सुबह यहां खेलते हैं, लेकिन उनमें से दो बच्चे आज नहीं दिखे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर