देश की खबरें | देवघर में स्कूल बस ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, पिता की मौत एवं बच्चा घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के देवघर जिले में कथित तौर पर एक स्कूल बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
देवघर, 22 जुलाई झारखंड के देवघर जिले में कथित तौर पर एक स्कूल बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति का बेटा भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसने बताया कि व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
उसने बताया कि बस में सवार विद्यार्थी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) लक्षण प्रसाद ने बताया कि बोमपास कस्बे में बस ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। उन्होंने बस की हालत पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बस चालक के पास लाइसेंस नहीं था।
डीएसपी ने कहा कि आरोपों की पुष्टि की जाएगी और चालक से पूछताछ की जा रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)