देश की खबरें | झारखंड के रामगढ़ में एक रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रामगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने 32 वर्षीय एक रेस्तरां मालिक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रामगढ़, सात अगस्त झारखंड के रामगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने 32 वर्षीय एक रेस्तरां मालिक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पतरातू उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 45 किलोमीटर दूर बसाल पुलिस चौकी के अंतर्गत पतरातू इलाके में हुई।

मृतक की पहचान पतरातू में रांची-रामगढ़ राज्य राजमार्ग पर स्थित एक रेस्तरां के मालिक रोशन साव के रूप में की गई।

चौधरी ने बताया कि तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकल पर आये और उनमें से एक ने साव पर तीन गोलियां चलाईं और फिर तीनों भाग निकले। चौधरी के अनुसार, साव को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू