देश की खबरें | राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना का प्रस्ताव गुजरात विधानसभा में पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा शासित गुजरात विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नए राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करने वाला एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

गांधीनगर, पांच फरवरी भाजपा शासित गुजरात विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नए राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करने वाला एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया क्योंकि भाजपा विधायकों के अलावा, विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों ने भी इसे अपना समर्थन दिया।

पार्टी की ओर से इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि यह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने 1989 में उस स्थान पर शिलान्यास समारोह की अनुमति दी थी जहां आज मंदिर बना है।

आम आदमी पार्टी के उमेश मकवाना ने भी भाजपा के प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि मंदिर के परिसर में एक अस्पताल और एक कॉलेज भी बनाया जाना चाहिए, जहां 22 जनवरी को मोदी के नेतृत्व में एक समारोह में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रस्ताव के पारित होने के बाद वह प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रयासों को धन्यवाद कि हिंदू समुदाय के लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कराने में सफल हुये हैं, जिसके लिये वे 500 सालों से प्रतीक्षा कर रहे थे।

पटेल ने कहा, ‘‘यह गुजरात के लोगों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण था। यह नरेंद्रभाई ही थे जो सोमनाथ से अयोध्या तक की ऐतिहासिक रथ यात्रा (भाजपा के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी द्वारा शुरू की गई) के ‘सारथी’ भी थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now