देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के रिकार्ड 24,171 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। एक सप्ताह में यह दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। एक सप्ताह में यह दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 21,101 लोग इस जानलेवा संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

राज्य में अब तक 1.79 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है जबकि नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,491 पहुंच गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण की दर बढ़कर आठ प्रतिशत हो गयी है।

आंध्र में अब तक 12,15,683 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं जबकि 9,372 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,10,436 है।

अनंतपुरामू जिले में कोविड-19 के सबसे अधिक 3,356 नए मामले सामने आए हैं। चित्तूर में 2,885, पूर्वी गोदावरी में 2,876, पश्चिम गोदावरी में 2,426 और विशाखापत्तनम में 2,041 नए मामले सामने आए हैं।

अनंतपुरामू में ही कोविड-19 के सर्वाधिक 14 मरीजों की मौत हुई है।

विशाखापत्तनम में 11, चित्तूर में 10, पूर्वी गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा और विजयनगरम में नौ-नौ, एसपीएस नेल्लोर में सात, कुरनूल, प्रकाशम और श्रीकाकुलम में छह-छह, पश्चिम गोदावरी में तीन जबकि कडपा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू