देश की खबरें | मंगलूरु में दो सिर और चार आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु जिले के किन्निगोली इलाके में दो सिर वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ है जिसे देखने के लिए पशु चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं। फिलहाल बछड़े का स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसका भविष्य अनिश्चित है।

मंगलुरु, 19 सितंबर मंगलुरु जिले के किन्निगोली इलाके में दो सिर वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ है जिसे देखने के लिए पशु चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो रहे हैं। फिलहाल बछड़े का स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसका भविष्य अनिश्चित है।

मंगलूरु के किन्निगोली में गौशाला के मालिक जयराम जोगी ने बताया कि मंगलवार को उनकी एक गाय ने इस विचित्र दोमुंहे बछड़े को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि गाय बछड़े की देखभाल ठीक से कर रही है, लेकिन बछड़ा अभी ठीक से दूध नहीं पी पा रहा है जिसके चलते उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है।

इतना ही नहीं दो सिर होने के चलते बछड़ा अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास करते हुए बार-बार गिर जा रहा है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बछड़ा अपने शरीर का संतुलन नहीं बना पा रहा है।

पशु चिकित्सकों ने बताया कि बछड़े की इस स्थिति को 'पॉलीसेफली' कहा जाता है। इसमें किसी जानवर को एक से ज्यादा सिर होते हैं। इस बछड़े के दो सिर आपस में जुड़े हुए हैं जबकि उसका शरीर एक ही है। उसकी चार आंखें हैं लेकिन केवल ऊपर की दो आंखों में रोशनी है।

स्थानीय पशु चिकित्सक ने बछड़े की जांच करके बताया कि फिलहाल वह स्वस्थ है। हालांकि, उसका जीवित रहना इस बात पर निर्भर करेगा कि उसे कितनी अच्छी देखभाल मिल पाती है। पॉलीसेफली से पीड़ित ज्यादातर बछड़े या तो मृत पैदा होते हैं या फिर कुछ समय बाद ही मर जाते हैं।

जोगी ने बताया कि फिलहाल कई पशु चिकित्सक उसकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बछड़ा जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने लगेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट