खेल की खबरें | श्रीलंका की वैकल्पिक टीम में भी एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है ।

कोलंबो, 10 जुलाई भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला शुरू होने से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में है और अब दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है ।

कोरोना संक्रमण के कारण श्रृंखला चार दिन के लिये स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी दो समूह में अलग अलग अभ्यास कर रहे हैं । मेजबान टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन संक्रमित पाये गए हैं ।

श्रीलंकाई सूत्रों के हवाले से ‘न्यूजवायर डॉट आइके’ ने कहा कि बल्लेबाज सैंडुन वीराक्कोडी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं ।

वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वह 15 सीनियर खिलाड़ियों के साथ थे जो सिनामन ग्रांड होटल में रह रहे हैं ।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीरोक्कोडी को भानुका राजपक्षा और कई अन्य क्रिकेटरों के साथ शुक्रवार की रात दाम्बुला भेजा गया ताकि भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेल सकें ।

26 क्रिकेटरों का एक अन्य समूह दाम्बुला में अलग बायो बबल में रह रहा है और श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उनमें से कोई संक्रमित नहीं है ।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे अब 13 की बजाय 17 जुलाई को खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\