देश की खबरें | मप्र के छतरपुर जिले में मगरमच्छ के हमले में व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को एक मगरमच्छ ने 35 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली।

छतरपुर (मप्र), 20 जुलाई मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को एक मगरमच्छ ने 35 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब मिजाजी रायकवार नामक शख्स शनिवार सुबह तोरिया टेक के पास एक नदी में मछली पकड़ने गए थे जो केन नदी में मिलती है।

स्थानीय निवासी अशोक रैकवार ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित के कपड़े और मछली पकड़ने का जाल नदी के किनारे पाया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने शनिवार को इलाके में एक बड़ा मगरमच्छ देखा था, जिससे हमले का संदेह पैदा हो हुआ।

पुलिस और ग्रामीणों ने रात भर रैकवार की तलाश की। उन्होंने रविवार सुबह उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा केन नदी में तैरता हुआ पाया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश प्रजापति ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक मगरमच्छ ने रायकवार को आंशिक रूप से खा लिया।

पीड़ित परिवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन दिन के अंदर परिवार के खाते में मुआवजे की राशि स्थानांतरित कर दी जाएगी।

अधिकारी ने लोगों से मानसून के मौसम में जल निकायों से दूर रहने का भी आग्रह किया।

पिछले साल, मध्यप्रदेश सरकार ने जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे को आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया था।

गत 11 जुलाई को राज्य के दमोह जिले में एक मगरमच्छ ने 40 वर्षीय महिला को मार डाला था। पीड़िता मालती बाई सावन के पहले दिन नदी में स्नान करने गई थी।

अधिकारियों ने बताया था कि वह नदी के किनारे बैठी थी तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट