देश की खबरें | पटना में बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की गोली मार की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार इलाके में तीन बंदूकधारियों ने सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना, 21 जुलाई बिहार की राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार इलाके में तीन बंदूकधारियों ने सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आदित्य उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।

पटना शहर के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुल्हिन बाजार पुलिस थाने के अंतर्गत सदावाह इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तीन बंदूकधारियों द्वारा एक व्यक्ति को उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि भूमि विवाद के कारण गुड्डू की हत्या की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू