विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय मूल का एक व्यक्ति विमान में सहयात्री से लड़ाई करने पर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही उड़ान में सहयात्री पर हमला करने के आरोप में भारतीय मूल के 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, चार जुलाई अमेरिका में फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही उड़ान में सहयात्री पर हमला करने के आरोप में भारतीय मूल के 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेल रिकॉर्ड के अनुसार, ईशान शर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया गया है और उसे 500 अमेरिकी डॉलर का बॉन्ड भरना पड़ सकता है।

‘डब्ल्यूएसवीएन डॉट कॉम’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्मा ने उड़ान के दौरान कीनू इवांस के साथ कथित तौर पर झगड़ा शुरू कर दिया। इवांस ने कहा कि झगड़ा बिना किसी कारण के शुरू हुआ।

झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार रात को विमान के उतरने पर शर्मा को हथकड़ी लगाई गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इवांस के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसे टांके लगाने की जरूरत थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में इवांस और शर्मा को झगड़ते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य यात्री रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

एक विमान परिचारिका ने भी लड़ाई को रोकने की कोशिश की।

इवांस ने ‘7न्यूज’ को बताया कि उस पर तब हमला किया गया जब वह अपनी सीट पर वापस लौट रहा था और उसने शर्मा को भड़काने के लिए कुछ नहीं किया।

इवांस ने कहा, ‘‘मुझे इस बात से नफरत है कि वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि पूरी घटना की शुरुआत कैसे हुई? इसमें सिर्फ मुझे अपना बचाव करते हुए दिखाया गया है।’’

इवांस ने कहा कि वह अट्टहास कर रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इवांस ने कहा कि उसने विमान परिचारिकाओं को इस घटना की जानकारी दी। विमान परिचारिकाओं ने उससे कहा कि अगर बहस जारी रहती है तो सहायता के लिए वह बटन दबाए।

रिपोर्ट में इवांस ने कहा, ‘‘वह मुझे जान से मारने की धमकी देता रहा।’’

इवांस ने कहा, ‘‘इसी वजह से मैं उठा और अपने ऊपर वाला बटन दबाया...शर्मा मुझे गुस्से से देख रहा था। फिर उसने मेरा मेरा गला घोंटना शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\