देश की खबरें | महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी ने दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर "पाकिस्तानी" होने का आरोप लगाया था और घटना से एक दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी।

लातूर (महाराष्ट्र), छह मई महाराष्ट्र के लातूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी ने दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर "पाकिस्तानी" होने का आरोप लगाया था और घटना से एक दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी।

मध्य महाराष्ट्र के लातूर शहर के निवासी आमिर गफूर पठान (30) ने चार मई की शाम को कथित तौर पर फांसी लगा ली।

उनकी पत्नी समरीन आमिर पठान पड़ोसी धाराशिव में एक निजी बैंक में उप प्रबंधक के रूप में काम करती है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह शाम को बस से लौटती थी तो वह आमतौर पर उसे स्कूटर पर लेने आते थे।

तीन मई को जब वह लातूर शहर में बस से उतरी और अपने पति को फोन किया तो उसने सुना कि पठान किसी से विनती कर रहा था कि वह उसे न मारे।

उसकी पत्नी ने शिकायत में कहा कि बाद में पठान उसे संविधान चौक पर फटी हुई शर्ट में मिला।

महिला ने कहा कि उसके पति ने (पठान) बताया कि जब वह उसका इंतजार कर रहा था तो एक अज्ञात व्यक्ति कार से उतरा और उस पर कश्मीर और पाकिस्तान से होने का आरोप लगाया तथा उसके साथ मारपीट की।

महिला ने दावा किया कि हमलावर ने खुद को पत्रकार बताया और उसके पति को पाकिस्तानी नागरिक बताते हुए उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि चार मई को जब वह और परिवार के अन्य सदस्य अपने इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से घर लौटे तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया और उसका पति शनयकक्ष में छत से लटका हुआ था।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर के एमआईडीसी पुलिस थाने में सोमवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड