देश की खबरें | सुलतानपुर में आपसी विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर (उप्र), चार मई सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर क्षेत्र में कथित तौर पर आपसी विवाद में एक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के महाकुड़ तालाब के पास शनिवार रात राम खिलाड़ी (55) नामक व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि सुरहुरपुर निवासी राम खिलाड़ी एक खेत में था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने राम खिलाड़ी और उसके साथ मौजूद मोतीलाल को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण राम खिलाड़ी अचेत होकर गिर पड़ा जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से राम खिलाड़ी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र मोहन लाल ने बताया कि उसके पिता का राम सजीवन नामक व्यक्ति से विवाद था, इसी को लेकर उनकी हत्या की गई है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज