देश की खबरें | हिमाचल के सिरमौर में 60 साल पुराने वन विश्राम गृह में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में 60 साल पुराने ठंडी धार वन विश्राम गृह में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नाहन (हिमाचल प्रदेश), पांच जुलाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में 60 साल पुराने ठंडी धार वन विश्राम गृह में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हब्बन वन रेंज के अंतर्गत वन विभाग द्वारा संचालित छह दशक पुराना विश्राम गृह 29 जून को आग में नष्ट हो गया था और आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

विश्राम गृह का उपयोग वन रक्षक के लिए कुटिया के रूप में किया जाता था।

गहन जांच से पता चला कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी थी, बल्कि उसे जानबूझकर लगाया गया था।

राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वी सी नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में राजगढ़ क्षेत्र के जामोली से लकड़ी तस्कर नरेश कुमार (29) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा सरकारी कर्मचारी को जान से मारने की मंशा के आरोप में राजगढ़ पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल