देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही के औराई थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भदोही (उप्र), 13 जून भदोही के औराई थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई कि दो मई की सुबह जब उनकी पत्नी मवेशियों को चारा डालने गई थी तभी अचानक रमाशंकर ने पीछे से आकर रुमाल से उसका मुंह दबाया और खींचकर वहां सुनसान मकान में ले गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वहां ले जाकर आरोपी ने पीड़िता से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत में रमाशंकर पर महिला को उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 11 मई को रमाशंकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि एक माह से फरार आरोपी रमाशंकर (40) को बृहस्पतिवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी