देश की खबरें | कोलकाता में नौ साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने शहर के मुचिपारा इलाके में नौ साल की बच्ची से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, छह जून कोलकाता पुलिस ने शहर के मुचिपारा इलाके में नौ साल की बच्ची से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने अपनी पड़ोसी नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया, “मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर उसकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न किया।”

अधिकारी ने कहा कि महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि चार जून को और उससे पहले उसके घर पर कई बार अपराध किया गया।”

उन्होंने बताया कि यह आरोप भी है कि आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी से बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी