देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता 10 वीं कक्षा की छात्रा है और शनिवार को आरोपी ने संगम विहार इलाके में स्थित अपने आवास पर कथित रूप से उससे बलात्कार किया।

सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक राज कमल को 18 मई को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "17 मई को शाम करीब छह बजे पीड़िता ने बताया कि वह बाजार से रजिस्टर खरीदने जा रही थी, तभी पास में रहने वाले कमल ने उससे कहा कि उसके घर में एक रजिस्टर है, जिसे वह उधार ले सकती है।"

अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने अपने घर में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\