देश की खबरें | भदोही में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही शहर के कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से आठ वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भदोही (उप्र), 11 फरवरी भदोही शहर के कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से आठ वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने आठ फरवरी को कटरा बाजार निवासी विकास गुप्ता उर्फ रिक्कू (28) के खिलाफ तहरीर दी जिसमें उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी समेत अन्य अपराध के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई तथा अदालत में कलम बंद बयान दर्ज कराए और दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी विकास गुप्ता को आज कटरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि मोबाइल फोन की दुकान संचालित करने वाले आरोपी गुप्ता से 2017 में युवती ने फोन खरीदा था और तभी वह उसके संपर्क में आई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और कई वर्षों तक ऐसा ही करता रहा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी