देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में पिता की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, तीन अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को जिले के बदलापुर इलाके के बेलावली क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित अनंत कराले (64) और उनके बेटे गणेश कराले (34) की बेलावली में बिरयानी की दुकान थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों दुकान पर पहुंचे और कुछ देर बाद आरोपी ने धारदार चाकू से अपने पिता का कथित तौर पर गला रेत दिया और उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट