देश की खबरें | फर्जी निवेश योजना के जरिए 150 लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ‘पोंजी’ स्कीम से जुड़े एक मामले में राजस्थान से 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ‘पोंजी’ स्कीम से जुड़े एक मामले में राजस्थान से 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में आरोपी ने फर्जी निवेश पर अधिक लाभ का वादा करके कम से कम 150 लोगों को ठगा था।

आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है जिसे सोमवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, "कुमार को दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया था कि ‘डॉलर विन एक्सचेंज’ नामक एक धोखाधड़ी वाले निवेश मंच द्वारा उसके साथ 19 लाख रुपये की ठगी की गई है।"

शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इस योजना के बारे में बताया गया जिसमें हर महीने 28 प्रतिशत तक के मुनाफे का वादा किया गया था। पीड़ित और उसकी पत्नी को एक मैसेजिंग ग्रुप में जोड़ा गया। शुरुआत में उन्हें थोड़ा बहुत मुनाफा मिला, जिससे वे बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रोत्साहित हुए।

बयान में कहा गया है कि जल्द ही लाभ मिलना बंद हो गया, जिससे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने बैंक खाते के लेन-देन और कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। जांच में पाया गया कि पीड़ितों से मिली रकम विनोद कुमार के दो बैंक खातों में जमा की गई थी।

पूछताछ के दौरान कुमार ने कबूल किया कि उसने सहकारी समिति में अपनी पिछली नौकरी के अनुभव और मार्केटिंग कौशल का इस्तेमाल करके फर्जी निवेश मंच की शुरूआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड