देश की खबरें | भारी बारिश से अजमेर दरगाह की छत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की छत का एक हिस्सा बुधवार शाम भारी बारिश के चलते गिर गया। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी।

जयपुर, दो जुलाई अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की छत का एक हिस्सा बुधवार शाम भारी बारिश के चलते गिर गया। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी।

मगर घटना को लेकर जायरीन में आक्रोश है और सूफी संत की सदियों पुरानी दरगाह के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, छत का एक हिस्सा भारी बारिश के दौरान गिरा। इस दौरान दरगाह में कोई जायरीन नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

हालांकि, इस घटना ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य के मंत्रालय के अधीन आने वाली दरगाह समिति (डीसी) द्वारा दरगाह के रखरखाव में कथित उपेक्षा और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

जायरीन व स्थानीय धर्मगुरुओं ने समिति पर बार-बार चेतावनी के बावजूद दरगाह का संरचनात्मक ऑडिट या आवश्यक मरम्मत कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

अंजुमन समिति के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने दरगाह समिति द्वारा दरगाह के संचालन की निंदा की।

उन्होंने कहा, "दरगाह समिति पूरी तरह विफल रही है। एक भी ऑडिट नहीं कराया गया। यह सिर्फ़ उपेक्षा नहीं है; यह संस्थागत उदासीनता है। अब पूरे भारत के मुसलमानों को दरगाह को केंद्र के नियंत्रण से मुक्त करने के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए।"

अजमेर दरगाह के खादिम (सेवादार) सैयद दानियाल चिश्ती ने भी समिति की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताई।

उन्होंने कहा, "पिछले दो साल से मैं अपने हुजरे (कमरे) की मरम्मत की अनुमति मांग रहा हूं। हर बारिश के साथ पानी का रिसाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन न तो वे कोई जवाब देते हैं और न ही हमें कोई कार्रवाई करने देते हैं। उनकी उदासीनता भयावह है।"

हालांकि दरगाह समिति ने इस घटना पर बुधवार रात तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हर साल देश-विदेश से लाखों ज़ायरीन आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी