देश की खबरें | मानसून सत्र में लोकसभा सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था लागू होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा आगामी मानसून सत्र से अपने सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वे लॉबी में जाकर नहीं, बल्कि अपनी आवंटित सीट पर ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई लोकसभा आगामी मानसून सत्र से अपने सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वे लॉबी में जाकर नहीं, बल्कि अपनी आवंटित सीट पर ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे समय की बचत होगी, क्योंकि लॉबी में कई बार एकसाथ कई सांसदों के पहुंचने के कारण उपस्थिति दर्ज कराने में समय लग जाता है।

सूत्रों ने बताया कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि कुछ सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिए बिना ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस नई व्यवस्था को लागू करने के इच्छुक हैं और लॉबी में उपस्थिति रजिस्टर की व्यवस्था कुछ समय जारी रहेगी, ताकि सांसदों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से परिचित होने का समय मिल जाए।

बिरला ने पिछले साल संसद को कागज रहित बनाने के प्रयासों के तहत सदस्यों को लॉबी में एक इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट पर डिजिटल पेन का उपयोग करके सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का विकल्प दिया था।

गौरतलब है कि मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है।

संसद सत्रों के दौरान अपने दैनिक भत्ते प्राप्त करने के लिए सदस्यों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज