देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,960 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला आने से संक्रमितों की संख्या 4,960 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पोर्ट ब्लेयर, 11 जनवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला आने से संक्रमितों की संख्या 4,960 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 4,960 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 23 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, दो और लोगों के ठीक होने से केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 4,875 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अंडमान में चार जनवरी, छह जनवरी और नौ जनवरी को संक्रमण का कोई मामला नहीं आया था।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यहां अब तक 1,93,719 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 2.56 प्रतिशत है।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला पिछले साल 10 जून को आया था और 27 जुलाई को संक्रमण से पहली मौत हुई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोलकाता या चेन्नई से विमान या जहाज से आने वाले यात्रियों को अपनी रिपोर्ट दिखाना आवश्यक है। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर ही उन्हें अंडमान में घुसने की इजाजत दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\