हिमाचल प्रदेश में संक्रमण का नया मामला आया सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 48 हुई

हमीरपुर को 29 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त घोषित किया गया था क्योंकि यहां के अंतिम दो मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए थे।

जमात

शिमला, आठ मई हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 48 तक पहुंच गई है।

हमीरपुर को 29 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण मुक्त घोषित किया गया था क्योंकि यहां के अंतिम दो मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए थे।

उपायुक्त हरकेश मीणा ने बताया बिझड़ी तहसील के बिझड़ी कस्बे का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वह 29 अप्रैल को दिल्ली से हमीरपुर आया था।

मीणा ने बताया कि व्यक्ति के नमूने बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजे गए थे और शुक्रवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को हमीरपुर में भोटा के राधा स्वामी चेरिटेबल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि मरीज के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चम्बा में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर और कांगड़ा में भी एक-एक मरीज का उपचार हो रहा है। वहीं राज्य में अब तक 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हो चुकी है। चार मरीज इलाज के लिए किसी अन्य राज्य में जा चुके हैं।

मृतकों में दिल्ली के 70 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। वह सोलन के बद्दी में एक फैक्टरी के अतिथि गृह में रुके थे और उनकी मौत चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में दो अप्रैल को हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\