देश की खबरें | अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण का एक नया मामला, कुल मामले बढ़कर 5,016 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,016 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में यह नया मामला सामने आया।

पोर्ट ब्लेयर, 24 फरवरी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,016 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में यह नया मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी पांच लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले के हैं। उत्तरी और मध्य अंडमान एवं निकोबार कोविड-19 मुक्त जिले हैं, क्योंकि यहां कोई मरीज उपचाराधीन नहीं है।

प्रशासन ने केन्द्र शासित प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य कर दी है, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि की गई हो।

केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है और यहां मृतक संख्या 62 ही बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कोई मरीज ठीक नहीं हुआ और यहां संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 4,949 बनी है।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अब तक कुल 2,61,719 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण दर 1.92 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक यहां कुल 5,862 स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, जिनमें से 2,161 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक भी लग चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\