देश की खबरें | अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए 6,388 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार तड़के यहां एक आधार शिविर से रवाना हुआ।

जम्मू, 15 जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए 6,388 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार तड़के यहां एक आधार शिविर से रवाना हुआ।

अमरनाथ की 38 दिवसीय वार्षिक यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.25 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के ‘दर्शन’ कर चुके हैं। यह यात्रा तीन जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी।

यह तीर्थयात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।

अधिकारियों ने बताया कि 1,308 महिलाओं समेत 6,388 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था 248 वाहनों में सवार होकर सुबह 3:25 से 4:15 बजे के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए पहला जत्था 103 वाहनों में 2,501 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक दुर्गम बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जिसके बाद 145 वाहनों में 3,887 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।

इसके साथ ही दो जुलाई को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद से अब तक कुल 95,439 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\