देश की खबरें | उज्जैन में नया आकाशवाणी केंद्र स्थापित किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह क्षेत्रीय प्रसारण को मजबूत करने और मध्यप्रदेश के लोगों को समय पर सूचना प्रसारित करने के लिए उज्जैन में एक आकाशवाणी केंद्र स्थापित करेगी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह क्षेत्रीय प्रसारण को मजबूत करने और मध्यप्रदेश के लोगों को समय पर सूचना प्रसारित करने के लिए उज्जैन में एक आकाशवाणी केंद्र स्थापित करेगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया संपर्क, सार्वजनिक संचार और प्रसारण अवसंरचना सहित प्रमुख क्षेत्रों में केंद्र और राज्य के बीच सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने केंद्र सरकार की ‘ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट’ (बीआईएनडी) योजना के तहत उज्जैन में एक नया आकाशवाणी केंद्र स्थापित करने पर भी चर्चा की।

इसमें कहा गया है, ‘‘नए केंद्र का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रसारण को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और मध्य प्रदेश के लोगों को समय पर सूचना प्रसारित करना है।’’

बीआईएनडी योजना का उद्देश्य प्रसार भारती को अपने प्रसारण अवसंरचना के विस्तार और उन्नयन, सामग्री के सृजन और संगठन से संबंधित निर्माण कार्यों से जुड़े खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

बैठक में सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू और आकाशवाणी महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड